ChhattisgarhRaftaar News Cg

रायपुर में चौड़ीकरण पर बवाल; बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, पुलिस ने हटाया प्रदर्शन!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) गुढ़ियारी इलाके में सड़क चौड़ीकरण को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। कांग्रेस, भीम आर्मी और छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी और व्यापारी सड़कों पर उतर आए। घंटों चले इस प्रदर्शन के चलते इलाके में लंबा जाम लग गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने बलपूर्वक प्रदर्शनकारियों को हटाया और रास्ता खाली कराया, जिसके बाद बुलडोजर कार्रवाई जारी रही। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि निगम प्रशासन तय मार्किंग से ज्यादा क्षेत्र में तोड़फोड़ कर रहा है। उनका कहना है कि पहले की गई मार्किंग का उन्होंने समर्थन किया था, लेकिन अब मनमाने तरीके से कार्रवाई की जा रही है। वहीं कांग्रेस ने इस कार्रवाई के खिलाफ बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत वन विभाग के सरकारी दफ्तर में जाम छलकने का वीडियो वायरल; डिप्टी रेंजर चिकन-मटन बनाते दिखे..10-15... मटियारी में लगा स्वास्थ्य शिविर..200 से ज्यादा ग्रामीणों की हुई जांच; मुफ्त एक्स-रे से लेकर दवाइयों ... बिलासपुर में कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला..एंजियोप्लास्टी के बाद मौत; अस्पताल में हंगामा..डॉ... बिलासपुर में बेजुबान पर कार का कहर; सड़क पर बैठी गाय को कुचला, CCTV में कैद हुई बेरहमी..FIR दर्ज! सीपत; घर में घुसा चोर, सामना होते ही गृहस्वामी का सिर रॉड से फोड़ा..वारदात के बाद फरार, गांव में दहश... सीपत में जंगल की रखवाली या कागजों में पहरेदारी? बीट गार्ड के निवास के पास ही कट गए 7 सागौन के पेड़..... सिम्स में भर्ती युवक शाम को घर भागा, सुबह बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल..डॉक्टरों ने मृत घोषित किया... वोटर लिस्ट में 24.99 लाख नाम कम होने पर सियासत गरमाई : मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर उठाए स... मुंगेली में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर बड़ा फैसला : म्यूल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले आरोपी को 3 स... कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14...