BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी; 70 किलो कटिंग सरिया बरामद, आरोपी में गिरफ्तार!

बिलासपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया करीब 70 किलोग्राम कटिंग सरिया बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चोरी के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बीती रात निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी की सूचना मिलने पर सरकंडा पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी सनत लोधी (55 वर्ष), निवासी अशोक नगर, को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी के पास से निर्माणाधीन मकान से चोरी किया गया करीब 70 किलो कटिंग सरिया बरामद किया गया, जिसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त, एक्टिवा से शराब तस्करी करते दो आरोपी दबोचे! बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत...पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान...दूसरे कमरे में बंद मिल... बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!