Raftaar News Cg

कुएं में पंप से लटका मिला युवक का शव…..

पेंड्रा: (प्रांशु क्षत्रिय) मरवाही थाना क्षेत्र में निमधा खेरवा टोला में मंगलवार को एक युवक की लाश कुएं में तैरती हुई मिली। मृतक की पहचान असवन सिंह गोंड के रूप में हुई है, जो निमधा गांव के ही निवासी था। ग्रामीणों ने बताया कि शव कुएं में पानी चलाने के लिए लगे पंप से लिपटा हुआ था। ग्रामीणों ने यह देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। मरवाही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकलवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौत के सही कारण का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...