BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर की कमी से हाहाकार! यात्रियों की बढ़ती भीड़..टिकट के लिए जद्दोजहद, प्रशासन बेखबर..आखिर कब जागेगा रेलवे प्रशासन? खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, लेकिन टिकट काउंटर की संख्या जस की तस बनी हुई है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों के लिए यह स्थिति बेहद मुश्किल बन गई है, क्योंकि वे अब भी काउंटर से टिकट लेना ज्यादा सुविधाजनक समझते हैं। रेलवे प्रशासन डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के लिए UTS ऑन मोबाइल ऐप का प्रचार तो कर रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। स्टेशन पर पहुंचते ही यात्रियों को लंबी कतारों, अव्यवस्था और अव्यवस्थित टिकट व्यवस्था से जूझना पड़ता है। स्टेशन पर गेट नंबर 3 के बंद होने के बाद सारा दबाव गेट नंबर 1 के पास बने टिकट काउंटर पर आ गया है। यहां रोजाना हजारों यात्री टिकट लेने के लिए घंटों कतार में खड़े रहने को मजबूर हैं। ऊपर से अव्यवस्थित टिकट खिड़कियां और भीड़ को संभालने के लिए कोई ठोस प्रबंध नहीं होने से हालात और बिगड़ गए हैं। टिकट काउंटर के पास कुत्तों का जमावड़ा रहता है, जिससे यात्री असहज महसूस करते हैं और कई बार दुर्घटनाएं होते-होते बच जाती हैं। भीड़ इतनी ज्यादा होती है कि यात्रियों को समय पर टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बार-बार यात्रियों द्वारा टिकट काउंटर बढ़ाने की मांग उठाई गई, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

कब जागेगा रेलवे प्रशासन…?

रेलवे प्रशासन डिजिटल टिकटिंग पर तो ध्यान दे रहा है, लेकिन स्टेशन की बुनियादी जरूरतों को नजरअंदाज कर रहा है। यात्रियों की मांग है कि स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएं, अव्यवस्था को दूर किया जाए और टिकट प्रक्रिया को सुचारु बनाया जाए। अब देखना यह होगा कि रेलवे प्रशासन कब तक आंखें मूंदे बैठा रहता है, या फिर यात्रियों की इस परेशानी का कोई स्थायी समाधान निकालता है!

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....