BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर हमला, आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तारबाहर थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक के साथ मारपीट और हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, 26 मार्च 2026 की रात करीब 10:30 बजे प्रार्थी अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। इस दौरान उसका छोटा भाई होटल के पास रुक गया। कुछ देर बाद मोबाइल के जरिए सूचना मिली कि देवरीखुर्द निवासी भुनेश्वर पटेल उर्फ भन्ना उसके भाई जैकी छाबड़ा से शारदा होटल के सामने शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। जब युवक ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और अपने पास रखी नुकीली वस्तु से उसके गले, पेट और दोनों हाथों पर हमला कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर दबिश दी गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से थर्माकोल काटने वाला ब्लेड (नुकीली वस्तु) भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत सहित उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, राहुल राजपूत, आरक्षक भागीरथी गेंदले और रूपलाल चंद्रा का विशेष योगदान रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
निजी फोटो वायरल करने की धमकी: ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने खाया जहर, ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्... शादी के 45 दिन बाद प्रेमी संग निकली नवविवाहिता: रेलवे ट्रैक पर हादसा, युवक की मौत...महिला गंभीर। कोरबा में आधी रात गुंडों का तांडव, फायरिंग और मारपीट के बाद सड़क किनारे फेंका, ASI के बेटे को कुचला,... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक गिरफ्तार..पॉक्सो एक्ट की धाराओं में आरोपी भेजा गया जेल! बिलासपुर; एशिया पर भारत का कब्जा, बिलासपुर के अवी मानिकपुरी ने बढ़ाया शहर का मान; अंडर-18 हॉकी एशिया... बिलासपुर; पेयजल संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल कल, नगर निगम कार्यालय का होगा घेराव; कांग्रेस भवन से प... बिलासपुर; पुराना बस स्टैंड के लॉजों पर निगम का धावा; रामेश्वरम लाज सील, शर्मा और कृष्णा की फाइलें जब... सीपत; रेल्वे फाटक के पास मिला वृद्धा का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी..पुलिस जुटी जांच में! बिलासपुर; रतनपुर में बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप... बिलासपुर; एनीकट में नहाने गया युवक नदी में डूबा, देर रात पानी में तैरता मिला शव...पोस्टमार्टम रिपोर्...