ChhattisgarhRaftaar News Cg

दंतैल हाथी का उत्पात : 60 वर्षीय बुजुर्ग को कुचलकर मार डाला, घर किया क्षतिग्रस्त और अनाज चट…..

सरगुजा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बतौली थाना क्षेत्र में देर रात दंतैल हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। टीरंग पंचायत में हाथी ने घर के बाहर निकले 60 वर्षीय डेचका राम पैकरा को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, लुण्ड्रा वन परिक्षेत्र से भटककर आया हाथी शनिवार रात करीब 11 बजे सीतापुर परिक्षेत्र के टीरंग पंचायत में पहुंचा। मृतक डेचका राम अंधेरे में हाथी को देख नहीं सका और उसके पास पहुंच गया। तभी हाथी ने उसे उठाकर पटक दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।हाथी ने गांव में घुसकर एक मकान को भी नुकसान पहुंचाया और घर में रखा अनाज खा गया। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों ने बताया कि यही हाथी एक दिन पहले बतौली क्षेत्र के मानपुर गांव में भी घुसा था। वहां उसने जयनाथ नगेशिया के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया था। मानपुर से खदेड़े जाने के बाद हाथी टीरंग पहुंच गया और यहां भी तबाही मचाई। घटना के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर हाथी को जशपुर की ओर खदेड़ दिया। देर रात हाथी जशपुर की दिशा में निकल गया, लेकिन उसके वापस लौटने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीण पूरी रात जागकर निगरानी करते रहे। इस बीच, लुण्ड्रा रेंज से रविवार सुबह एक अन्य हाथी मानपुर के खोखरो बहरा जंगल में देखा गया है। वन विभाग ने मानपुर, टिरंग, बांसाझाल, आमापानी, घोघरा और आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...