ChhattisgarhRaftaar News Cg

कोंडागांव में अनोखी शादी: एक दूल्हे ने दो दुल्हनों संग लिए सात फेरे, पूरे गांव में चर्चा!

कोंडागांव : (प्रांशु क्षत्रिय) केशकाल क्षेत्र से एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। फरसगांव ब्लॉक के बैलगांव में 24 मार्च को एक युवक ने एक नहीं, बल्कि दो दुल्हनों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह रचाया। आम तौर पर एक दूल्हा एक ही दुल्हन से शादी करता है, लेकिन इस अनूठे विवाह ने सामाजिक स्तर पर नई चर्चा छेड़ दी है। खास बात यह रही कि इस रिश्ते को लेकर दूल्हे और दोनों दुल्हनों की पूरी सहमति थी। साथ ही तीनों परिवारों ने भी आपसी समझ और स्थानीय परंपराओं को ध्यान में रखते हुए इस विवाह को स्वीकार कर लिया। विवाह समारोह बैलगांव में पारंपरिक तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार शामिल हुए। शादी से पहले बाकायदा निमंत्रण पत्र छपवाए गए थे, जिनमें दूल्हे के साथ दोनों दुल्हनों के नाम भी दर्ज थे। इस अनोखे निमंत्रण ने भी लोगों में उत्सुकता बढ़ा दी। शादी की सभी रस्में—हल्दी, मंडप और सात फेरे—पूरे उत्साह के साथ निभाई गईं। पूरे कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल रहा। विवाह के बाद आयोजित समारोह में दूल्हा और दोनों दुल्हनों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस भी किया, जिसमें बारातियों और ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहली बार इस तरह का विवाह देखा है, जिसके चलते यह शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...