BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; डीजे पर नाचने को लेकर बारात में बवाल, ग्रामीणों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वाहनों में तोड़फोड़!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर क्षेत्र में एक शादी समारोह उस वक्त हिंसा और दहशत में बदल गया, जब डीजे पर नाचने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते बड़े झगड़े में तब्दील हो गया। बारातियों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने बारातियों के वाहनों में भी भारी तोड़फोड़ की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार रात ग्राम मोढ़े से एक बारात गाजे-बाजे के साथ ग्राम कुंआ पहुंची थी। शादी का माहौल खुशनुमा था और बाराती डीजे की धुनों पर नाच रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ युवक भी मौके पर पहुंचकर डीजे के पास नाचने लगे। नाचने के दौरान जगह को लेकर बारातियों और स्थानीय युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही विवाद में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान कुछ बारातियों ने गांव के युवकों के साथ मारपीट कर दी। बारातियों द्वारा मारपीट की खबर गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बारात को चारों ओर से घेर लिया और बारातियों पर हमला कर दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि बाराती अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़-खदेड़कर पीटा। हिंसा के दौरान ग्रामीणों ने बारात में शामिल वाहनों को भी निशाना बनाया। कई कारों और अन्य गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए और भारी नुकसान पहुंचाया गया। इस घटना में विनय पटेल और पंकज पटेल नामक दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाइश देकर माहौल शांत कराया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मारपीट व तोड़फोड़ में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....