Raftaar News Cg

PDS बारदानों के गबन का खुलासा: 8.39 लाख की सरकारी बोरियां हड़पने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार!

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत उपयोग होने वाले बारदानों (बोरियों) के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। कांसाबेल थाना क्षेत्र में करीब 8 लाख 39 हजार 500 रुपये मूल्य के 33,850 नग बारदानों के गबन के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में मुख्य आरोपी रिजवान अली (37 वर्ष) और बारदानों के खरीदार सुधीर साहू (42 वर्ष) को क्रमशः सूरजपुर और अंबिकापुर से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

क्या है पूरा मामला….

जिला विपणन अधिकारी अजय कुमार ठाकुर द्वारा 8 सितंबर 2025 को थाना कांसाबेल में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2022-23 के दौरान PDS बारदानों के संकलन और परिवहन का जिम्मा अनुबंध के आधार पर आरोपी रिजवान अली को दिया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने कांसाबेल विकासखंड की उचित मूल्य दुकानों से बारदानों का संकलन तो किया, लेकिन उन्हें विपणन संघ के कुनकुरी स्थित गोदाम में जमा नहीं किया। इसके बजाय उसने सरकारी संपत्ति का गबन कर दिया। कलेक्टर जशपुर द्वारा गठित जांच समिति ने पुष्टि की कि आरोपी ने कुल 33,850 बारदानों का गबन किया, जिनकी कीमत प्रति नग 25 रुपये के हिसाब से 8.39 लाख रुपये है।

पुलिस कार्रवाई…..

मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 408, 420 और 411 के तहत अपराध दर्ज कर विशेष टीम गठित की। टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन (MP 65-GA-0244) और 4000 नग बारदाने भी जब्त किए हैं। शेष बारदानों की बरामदगी के लिए प्रयास जारी हैं। कार्रवाई में उप निरीक्षक अशोक यादव, सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव, आरक्षक राजकुमार भगत, सुभाष चंद्र बोस एवं नगर सैनिक जोगेंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जशपुर पुलिस की यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है। मामले की जांच जारी है और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी तलाश की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...