ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सरकारी नौकरी के नाम पर 20 लाख से ज्यादा की ठगी, मास्टरमाइंड दुर्ग से गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का रायगढ़ पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में मुख्य आरोपी विवेक कुमार शर्मा को दुर्ग से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि उसका सहयोगी सितेश पाणिग्राही अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

 कैसे दिया ठगी को अंजाम…..

पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम घुघवा निवासी कुंजबिहारी पटेल ने 22 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी सितेश पाणिग्राही ने मंत्रालय में पहचान होने और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। विश्वास दिलाने के लिए उसने फर्जी ऑनलाइन जॉइनिंग लेटर भी दिखाया। झांसे में आकर पीड़ित ने अपनी जमीन बेचकर किस्तों में करीब 8 लाख रुपये आरोपी को दिए। इसके बाद आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने इसी तरह अन्य दो लोगों—मुन्ना प्रसाद डनसेना और देवकुमार—से भी रकम ठगी। कुल मिलाकर तीनों पीड़ितों से 20 लाख 4 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई।

 बाउंस चेक से खुली पोल….

जब पीड़ितों ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी उन्हें दुर्ग ले गया और वहां विवेक कुमार शर्मा से मिलवाया। दोनों ने रकम लेने की बात स्वीकारते हुए पीड़ितों को चेक दिए, लेकिन बैंक में जमा करने पर सभी चेक बाउंस हो गए। यहीं से पूरे ठगी कांड का खुलासा हुआ।

 पुलिस की कार्रवाई….

पुसौर पुलिस ने मामले में साक्ष्य जुटाते हुए तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी विवेक शर्मा को दुर्ग से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एचडीएफसी बैंक का चेक, बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने नौकरी लगाने के नाम पर पैसे लेने की बात कबूल की है। पुलिस को आशंका है कि गिरोह ने अन्य जिलों में भी इसी तरह की ठगी की है, जिसकी जांच जारी है।

 पुलिस टीम की भूमिका…

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी और सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज सहित पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 एसएसपी का संदेश….

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने आम जनता से अपील की है कि वे सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी प्रकार के झांसे में न आएं और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। रायगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बड़े ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....