ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

किराया विवाद में प्लांटकर्मी पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में मकान किराया विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक प्लांटकर्मी पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, 23 मार्च को रंजीत कॉलोनी में रहने वाले प्लांटकर्मियों के बीच किराया भुगतान को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान आरोपी बंशीधर चौहान (35 वर्ष) ने किराया मांगने पर आक्रोशित होकर सहकर्मी चन्द्रभान प्रसाद (30 वर्ष) पर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। हमले में चन्द्रभान के सिर, माथे, गाल, हाथ और पसलियों में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित चन्द्रभान प्रसाद, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का निवासी है, वर्तमान में पूंजीपथरा स्थित बीए पावर प्लांट में मैकेनिकल फिटर के पद पर कार्यरत है और कॉलोनी में किराया वसूली का काम भी देखता है। घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल का बयान दर्ज किया। प्रार्थी की शिकायत पर 24 मार्च को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी बंशीधर चौहान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 एसएसपी का बयान……

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि, आपसी विवाद को हिंसा का रूप देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त, एक्टिवा से शराब तस्करी करते दो आरोपी दबोचे! बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत...पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान...दूसरे कमरे में बंद मिल... बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!