ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; PWD के सब इंजीनियर पर हत्या की धमकी का आरोप, मामला दर्ज!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मरहीकापा गांव में सड़क निर्माण के दौरान बिजली खंभों और केबल को नुकसान पहुंचाने के बाद उपजे विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। इस मामले में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के सब इंजीनियर को जान से मारने की धमकी दिए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है, जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। घटना 24 मई की है, जब मरहीकापा गांव में सड़क निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार के ट्रक ने चार बिजली के खंभों और केबल को क्षतिग्रस्त कर दिया। गांव की सरपंच के पति ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी, जिसके बाद CSPDCL कोटा के सब इंजीनियर बीरेंद्र पाल यादव मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद उन्होंने पीडब्ल्यूडी के एसडीओ को फोन कर घटना की जानकारी दी और नुकसान की भरपाई की बात की। एसडीओ ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है और ठेकेदार से संपर्क नहीं हो पा रहा है, जैसे ही जानकारी मिलेगी, वे अवगत कराएंगे। उसी दिन रात करीब 11 बजे सब इंजीनियर बीरेंद्र यादव के मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को पीडब्ल्यूडी का सब इंजीनियर एमके साहू बताया और गाली-गलौच के साथ जान से मारने की धमकी दी। फोन पर एमके साहू ने कहा, तुम एसडीओ के खिलाफ एफआईआर की धमकी दे रहे हो? मैं गनियारी का रहने वाला हूं, तुम्हारा हाथ और गला तोड़ दूंगा, घर में घुसकर मार डालूंगा। अपने परिवार को संभाल कर रखना। यह पूरी बातचीत सब इंजीनियर के मोबाइल में रिकॉर्ड हो गई, जिसके बाद उन्होंने तत्काल कोटा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर एमके साहू के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 (धमकी देना) समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच तेज़ी से की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना के बाद विभागीय स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है कि सरकारी अधिकारियों के बीच इस प्रकार की भाषा और धमकियां शासकीय गरिमा को आघात पहुंचाती हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी! दूसरी शादी साबित करना महिलाओं के लिए बना बड़ी चुनौती; कानून में बदलाव की सिफारिश करेगा महिला आयोग..प... दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल...