BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
बिलासपुर; तारबाहर पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो बदमाश गिरफ्तार……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी कड़ी में तारबाहर पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय दो बदमाशों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तार आरोपियों में ज्ञान शुक्ला (26 वर्ष) निवासी सरजू बगीचा, थाना सिविल लाइन और शेख समीर (45 वर्ष) निवासी इंदिरा कॉलोनी, थाना तारबाहर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका को देखते हुए कार्रवाई के दायरे में आए थे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
