Raftaar News Cg

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक का फरमान नशे के विरूद्ध चले अभियान……. सीपत थाना प्रभारी के नेतृत्व में चला जागरूकता अभियान…… 3 पर हुई कारवाई….?

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में नए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा आम लोगों को नशे से मुक्ति दिलाने नशा से मुक्ति अभियान के तहत थाना क्षेत्रांतर्गत लोगो में जागरूकता लाने एवं जुआ, सट्टा, शराब एवं नशीली दवाई के दुष्परिणाम से अवगत कराकर नशे से दूरी बनाने के संबंध में निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक सी. डी.लहरे, एस. जे. पी.यु. बिलासपुर महोदय के मार्गदर्शन में 2 फरवरी को ग्राम झलमला में ग्रामीण महिलाओ एवं पुरुषों, ग्राम सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों कि उपस्थिति में सीपत थाना प्रभारी हरीशचन्द्र टांण्डेकर के द्वारा नशा के दुष्परिणाम के संबंध में बताते हुए, नशे से दूर रहने नशीली गोली दवाई सिरप का सेवन नहीं करने एवं यातायात नियमों का पालन करने, टोनही प्रताडना अधिनियम, साईबर अपराध एवं घुम्मकड़ गिरोह के द्वारा घुम-घुम कर किये जा रहे अपराधों से बचाव के संबंध में बताया गया।

ग्रामीणों में जागरूकता लाने निकाली गई रैली:-

ग्रामीणों को जागरूक करने पहुँचे थाना प्रभारी को अवैध शराब बिकने एवं सार्वजनिक स्थान पर पीने की मिली सूचना, 3 पर हुई कारवाई:-

  1. राजेश्वरी साहू पति बलराम साहू उम्र 30 वर्ष साकिन स्कुल पारा ग्राम झलमला के पास से 04 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 400 रुपए एवं बिकी राशि 200 रुपए।
  2. मोहित यादव पिता स्व. मयाराम यादव उम्र 50 वर्ष साकिन ग्राम झलमला के पास से 02 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 200 रुपए कुल जुमला 800 रूपए को बरामद किया गया।
  3. नंद किशोर दर्वे के विरूध्द सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब सेवन करने की शिकायत पाये जाने से 36(च) 1 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।गांव में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। 

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक हरीशचंद्र टांण्डेकर, प्र. आर. 95 बी. केरकेट्टा, प्र. आर. 666 विजय शर्मा, प्र.आर. 60 विजय कुजूर, आर. 1446 दीपक साहू की विशेष भुमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...