ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दो सगे भाइयों ने उड़ाए 4 एसी और 2 पंखे: CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना से खुला चोरी का राज; बाइक समेत 1.30 लाख का माल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार!

जांजगीर चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय)  निर्माणाधीन मकान से चार एयर कंडीशनर और दो सीलिंग फैन चोरी करने वाले दो सगे भाइयों को मुलमुला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया पूरा सामान तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, नरियरा के झलमला रोड निवासी राहुल ने थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके निर्माणाधीन मकान में फिटिंग के लिए रखे गए 17 एयर कंडीशनर और 4 सीलिंग फैन में से चार एसी और दो पंखे चोरी हो गए हैं। 31 मई की सुबह मकान का ताला टूटा मिला और लगभग 1.30 लाख रुपये का सामान गायब था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मुलमुला में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध युवक की पहचान बनाहिल निवासी अमित केंवट के रूप में की गई। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अमित अपने बड़े भाई अमर केंवट के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस ने अमित को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रारंभ में वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन साक्ष्यों और गहन पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसने अपने बड़े भाई अमर केंवट के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए चार एयर कंडीशनर, दो सीलिंग फैन तथा घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-11 ZE-1377 बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपी:1. अमित केंवट (22 वर्ष), पिता रामचरण केंवट, 2. अमर केंवट (24 वर्ष), पिता रामचरण केंवट दोनों निवासी बनाहिल, चट्टान पारा, थाना मुलमुला। मामले के खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र साहू सहित थाना मुलमुला की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।फोटो कैप्शन: चोरी के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी एवं उनके कब्जे से बरामद एसी, पंखे और मोटरसाइकिल के साथ मुलमुला पुलिस की टीम।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...