ChhattisgarhRaftaar News Cg

दुर्ग में बोरी में मिला गौवंश का शव: इलाके में फैली सनसनी; किल्ला मंदिर के पास संदिग्ध हालात में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में उस समय सनसनी फैल गई, जब सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गौवंश का शव संदिग्ध अवस्था में बोरी में भरा हुआ मिला। घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और तनाव का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला किल्ला मंदिर और एक स्कूल के बीच स्थित व्यस्त सड़क का है। सुबह राहगीरों की नजर सड़क किनारे पड़ी एक संदिग्ध बोरी पर गई। शक होने पर जब बोरी की जांच की गई, तो उसके अंदर गौवंश का शव मिला। इस खबर के फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस घटना को किसने और कब अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...