एनटीपीसी के प्रभावित क्षेत्र में स्कूली बच्चों की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने यूपीएल कटिबद्ध: संजय

प्राथमिक शाला दवनडीह के 57 बच्चों को किया गया शिक्षण सामग्री वितरण

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) बुधवार को एनटीपीसी सीपत के कंपनी यूटिलिटी पावरटेच लिमिटेड एवं रिलायंस इंफ्रा लिमिटेड के संयुक्त तत्त्वधान में शासकीय प्राथमिक शाला दवनडीह में नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत स्कूली बच्चों के सुविधाओं हेतु समाग्रियाँ एवं शिक्षण सामग्री, खेल सामग्री का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर एनटीपीसी सीपत के जनरल मैनेजर आपदा प्रबंधन बेनर्जी सर, विकास खंड शिक्षा अधिकारी ए.के.भारद्वाज, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी एस. आर. टंडन, आरपी एक्का, एपीओ साक्षर भारत राजेश सिंह क्षत्रिय, शैक्षिक समन्वयक दर्राभांठा रमेश पटेल, पूर्व शैक्षिक समन्वयक प्रमोद मिश्रा, उपसरपंच दर्राराभाठा हीरो सोनवानी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, महात्मा गांधी एवं बाबासाहेब अंबेडकर जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा एवं स्कूल स्टाफ द्वारा शाला के 57 बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरण किया गया और शाला परिसर में वृक्षारोपण किया गया एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला दर्राभाठा के छात्रों को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शिक्षण सामग्री एवं प्रसास्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं बच्चों को आगे बढ़ने की शुभकामनाएं प्रेसित की गई।

इस दौरान एनटीपीसी सीपत के जूनियर ऑफिसर सुनील कुमार घुघे ने कहा कि एनटीपीसी सीपत के कंपनी यूटिलिटी पावरटेच लिमिटेड शिक्षा के क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने कटिबद्ध है, हमारा उद्देश्य बच्चों को उच्च स्तर की सुविधा उपलब्ध कराना है, हमारा यूपीएल कंपनी आज से ही नहीं वरन पिछले 8-10 साल से सिएसआर के तहत इस प्रकार की सुविधाएं प्रभावित क्षेत्रों में उपलब्ध कराने में लगी हैं। कार्यक्रम का संचालन संकुल समनव्यक प्रमोद कुमार पांडेय द्वारा किया गया । इस दौरान एनटीपीसी के यूटिलिटी पावरटेपावरटेच लिमिटेड के अधिकारियों में रोहित गुप्ता, एस.एन.प्रधान, डी.एन.मुदुली, संजय खैरवार, विजय दास, योगेश साव, सतीश पांडेय, नीलय निधि मिश्रा, मृनमय मुकुल, रंजीत कुमार, एस अमित कुमार, आनंद प्रकाश, दिनेश दुबे उपस्थित रहे।



















