BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि; कोनी बना कंटेनमेंट जोन, प्रशासन अलर्ट मोड में..1 किमी क्षेत्र संक्रमित घोषित, 10 किमी में सघन निगरानी..कलेक्टर-एसएसपी का रात्रि निरीक्षण, रैपिड रिस्पांस टीमें सक्रिय!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) की पुष्टि होते ही प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजय अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से सख्त नियंत्रण एवं रोकथाम के निर्देश जारी करते हुए कोनी स्थित शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र को संक्रमण का केंद्र घोषित किया है। प्रशासन द्वारा जारी कंटेनमेंट प्लान के तहत प्रभावित क्षेत्र के 1 किलोमीटर दायरे को संक्रमित जोन तथा 10 किलोमीटर क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित किया गया है। इन इलाकों में कुक्कुट पक्षियों के आवागमन और बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, साथ ही चेतावनी बोर्ड लगाकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। कलेक्टर ने “एवियन इन्फ्लुएंजा प्रिवेंशन एंड कंटेनमेंट एक्शन प्लान-2021” के तहत सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पशुपालन विभाग के नेतृत्व में रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है, जो संक्रमित पक्षियों की कुलिंग (नष्ट करने), सुरक्षित निपटान, सैंपलिंग और प्रभावित क्षेत्र में सैनिटाइजेशन का कार्य करेंगी। राजस्व, पुलिस, नगर निगम और पंचायत विभाग के सहयोग से संक्रमित क्षेत्र में वैज्ञानिक तरीके से डिस्पोजल और जैव सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। वहीं कुक्कुट फार्म में कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर भी नजर रखी जा रही है। लक्षण मिलने पर तत्काल सैंपल जांच और आवश्यक उपचार की व्यवस्था की जाएगी।

रात्रि में कलेक्टर-एसएसपी का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश…….

बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने देर रात कोनी क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में आवागमन पर सख्त नियंत्रण, संक्रमित पोल्ट्री की वैज्ञानिक तरीके से कुलिंग और सुरक्षित निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में सघन निगरानी बढ़ाने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग को क्षेत्र के लोगों की नियमित स्वास्थ्य जांच करने और किसी भी संदिग्ध लक्षण पर तत्काल इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पशुपालन विभाग को सभी पोल्ट्री फार्मों की सतत निगरानी और आवश्यक प्रतिबंध लागू करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी रजनेश सिंह ने पुलिस को कंटेनमेंट जोन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और अनावश्यक आवाजाही पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अफवाहों पर नियंत्रण और लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने पर भी जोर दिया। नगर निगम को क्षेत्र में साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन और अपशिष्ट प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन की अपील…..

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, सतर्कता बरतें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी संदिग्ध स्थिति की जानकारी तत्काल संबंधित विभाग को दें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...