BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल; पूर्व महापौर पर गंभीर आरोप, परिवार का आशियाना तोड़ा..न्याय की गुहार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में कथित अवैध तोड़फोड़ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पीड़ित रवि यादव ने आरोप लगाया है कि 18 मार्च की सुबह राजस्व अमला और पुलिस बल, एक व्यक्ति के साथ उनके घर पहुंचे और जेसीबी से तोड़फोड़ शुरू कर दी। रवि यादव के अनुसार, उन्होंने मौके पर न्यायालय के दस्तावेज दिखाकर कार्रवाई रोकने की कोशिश की, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। आरोप है कि घर का सामान बाहर फेंका गया और परिवार के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। घटना के दौरान उनकी पत्नी कुसुम यादव की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित का कहना है कि यह मकान वर्ष 1983 से उनके कब्जे में है और इसे तोड़ने का कोई वैध आदेश नहीं था। वहीं, शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचने पर भी रिपोर्ट नहीं लिखे जाने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर पीड़ित ने निष्पक्ष जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। घटना के बाद प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त, एक्टिवा से शराब तस्करी करते दो आरोपी दबोचे! बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत...पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान...दूसरे कमरे में बंद मिल... बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!