ChhattisgarhRaftaar News Cg

परंपरा और आस्था का संगम; बमलेश्वरी दरबार में गोंड समाज की पंचमी भेट!

राजनांदगांव: (प्रांशु क्षत्रिय) चैत्र नवरात्र के पंचमी पर्व पर डोंगरगढ़ स्थित मां बमलेश्वरी मंदिर में गोंड आदिवासी समाज द्वारा पारंपरिक पंचमी भेट का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। पिछले वर्ष हुई अव्यवस्थाओं को देखते हुए इस बार प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आए। उनकी निगरानी में कार्यक्रम को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया। हालांकि इस बार राजपरिवार का कोई सदस्य उपस्थित नहीं हो सका, लेकिन उनकी ओर से भेजी गई पुस्तैनी तलवार को माता को भेंट स्वरूप अर्पित किया गया। एसडीएम एम भार्गव ने बताया कि प्रशासन ने पहले से ही व्यापक तैयारियां की थीं, जिसके चलते कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...