BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; तेज़ रफ्तार ट्रैवलर की टक्कर से स्कूटी सवार किशोर की मौत, दो साथी घायल…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर राजू नायक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी अनुकल ध्रुव और देवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोतवाली चौक के पास रात लगभग 2:15 बजे हुआ, जब तीनों युवक एक्टिवा (CG10 AG 8705) से गोलबाजार की ओर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, तीनों दोस्त बन्नाक चौक में आयोजित राऊत नाचा कार्यक्रम देखकर लौट रहे थे। इसी दौरान गोलबाजार की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैवलर वाहन ने लापरवाही से एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल राजू नायक को तत्काल सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों का इलाज जारी है। हादसे में एक्टिवा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। दुर्घटना के बाद ट्रैवलर चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 106(1)-BNS, 125(a)-BNS और 281-BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस चालक की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने घटना वाले समय ट्रैवलर वाहन को गुजरते देखा है, तो उसकी जानकारी तत्काल सिटी कोतवाली पुलिस को दें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...