ChhattisgarhRaftaar News Cg

डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बड़ा दावा; 31 मार्च तक नक्सलवाद खत्म!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने नक्सलवाद को लेकर बड़ा और निर्णायक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नक्सल विरोधी अभियान अंतिम चरण में पहुंच चुका है और 31 मार्च 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद के पूरी तरह खत्म होने की उम्मीद है। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि मंगलवार को इस दिशा में एक बड़ा खुलासा किया जा सकता है। सोमवार को एकदिवसीय दौरे पर कवर्धा पहुंचे डिप्टी सीएम ने ग्राम बद्दो में करीब 11.49 करोड़ रुपये की लागत से सकरी फीडर नहर विस्तार कार्य का भूमिपूजन किया। इस परियोजना से छह गांवों के किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। इसके अलावा नगर पंचायत बोड़ला में लगभग 5 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। वहीं झीरपान जलाशय से पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन और पानी टंकी का लोकार्पण भी किया गया, जिससे नगरवासियों को राहत मिलेगी। डिप्टी सीएम ने सरदार पटेल मैदान में आयोजित सरस मेला का भी उद्घाटन किया। इस दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 5 लाख रुपये के अनुदान से 10 महिला स्वयं सहायता समूहों को टाटा मैजिक वाहन वितरित किए गए, जिससे महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। मीडिया से चर्चा में विजय शर्मा ने कहा कि सरकार की रणनीति और लगातार चल रही कार्रवाई के चलते नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता मिलने वाली है। उनके बयान के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में कुछ बड़े नक्सली कमांडरों के आत्मसमर्पण की घोषणा हो सकती है। डिप्टी सीएम का यह बयान राज्य की सुरक्षा नीति और नक्सल विरोधी अभियान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा दावा माना जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...