ChhattisgarhRaftaar News Cg

टुण्डरी पुल के पास भीषण सड़क हादसा, पिकअप और हाइवा की टक्कर में दो की मौत, दो महिलाएं गंभीर…..

सारंगढ़-बिलाईगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के टुण्डरी पुल के पास पिकअप वाहन और हाइवा की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में नगर पंचायत पवनी निवासी दिनेश टेन्ट हाउस के संचालक दिनेश साहू (45 वर्ष) और रुक्मणी केवट (55 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल शांति बाई (40 वर्ष) और इतवारा बाई (55 वर्ष) को प्राथमिक इलाज के बाद बिलाईगढ़ अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई गई है। पुलिस के अनुसार, दिनेश साहू 20 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे अपने पिकअप वाहन में टेंट का सामान और तीन महिला कर्मचारियों को लेकर शिवरीनारायण जा रहे थे। इसी दौरान खपरीडीह क्रेशर से गिट्टी लेकर बिलाईगढ़ की ओर आ रहे एक हाइवा वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बिलाईगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया। हाइवा के चालक को हिरासत में ले लिया गया है और वाहन को थाने में जब्त कर लिया गया है। थाना प्रभारी शिवकुमार धारी ने बताया कि हाइवा वाहन दुर्गा सिंघानिया नाम के व्यक्ति का है और चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. शशि जायसवाल ने बताया कि चारों घायलों को पहले बिलाईगढ़ अस्पताल लाया गया था। इनमें से दो की मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी, जबकि गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....