ChhattisgarhRaftaar News Cg

भिलाई में तेज रफ्तार KTM बाइक पेड़ से टकराई; दो किशोर गंभीर रूप से घायल!

भिलाई: (प्रांशु क्षत्रिय) टाउनशिप क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार हो गई, जिसमें दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह करीब 7:15 बजे सेक्टर-4 स्थित सेंट्रल एवेन्यू रोड, भट्टी थाना क्षेत्र में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार KTM स्पोर्ट्स बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, बाइक चला रहा किशोर सेक्टर-3 का निवासी है और 10वीं कक्षा का छात्र है। उसके पिता केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में जवान हैं। बाइक पर पीछे बैठा उसका मित्र रिसाली क्षेत्र का रहने वाला है। घायल किशोरों की पहचान दिव्या कुमार और अक्षत चंद्राकर के रूप में हुई है। सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण हादसा होना सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक काफी तेज गति में थी और अचानक संतुलन बिगड़ने से सीधे पेड़ से जा टकराई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल सहायता पहुंचाई।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...