ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, विस्फोटक सामग्री के साथ 16 नक्सली गिरफ्तार……

बीजापुर:(प्रांशु क्षत्रिय) जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई इस संयुक्त कार्रवाई में पुलिस और सीआरपीएफ जवानों ने घेराबंदी कर 16 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें महिला नक्सली भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, थाना बासागुड़ा, जांगला और गंगालूर इलाके में पुलिस व सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को घेराबंदी कर दबोच लिया। गिरफ्तार नक्सली कई वारदातों में शामिल रहे हैं। गिरफ्तार माओवादियों के पास से विस्फोटक सामग्री, नक्सली विचारधारा फैलाने वाले पर्चे और अन्य प्रचार-प्रसार सामग्री बरामद की गई है। सभी गिरफ्तार नक्सलियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...