ChhattisgarhRaftaar News Cg

पतंग उड़ाते समय छत से गिरा मासूम, 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत!

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेवारीकला से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। पतंग उड़ाते समय छत से गिरने के कारण कक्षा दूसरी में पढ़ने वाले 8 वर्षीय मासूम हर्ष कुमार साहू की मौत हो गई। इस हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हर्ष कुमार साहू, पिता संजय साहू, सोमवार सुबह लगभग 10 से 10:30 बजे अपने दोस्त के घर, वासुदेव सोनकर के दो मंजिला मकान की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह अचानक छत से नीचे गिर गया। गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल बालोद ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय छत पर अन्य बच्चे भी मौजूद थे, जबकि मोहल्ले की एक बच्ची ने इस हादसे को अपनी आंखों से देखा, जिससे वह काफी सहम गई है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल का माहौल भी बेहद भावुक हो उठा। गांव नेवारीकला में इस दुखद घटना के बाद मातम पसरा हुआ है और हर कोई शोक व्यक्त कर रहा है। यह हादसा एक बार फिर चेतावनी देता है कि छत पर खेलते समय बच्चों की निगरानी बेहद आवश्यक है। विशेषकर पतंग उड़ाते समय थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...