ChhattisgarhRaftaar News Cg

धान खरीदी केंद्र प्रबंधक ने की आत्महत्या, घर में फंदे पर मिला शव…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) अंबिकापुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सीतापुर थाना क्षेत्र में धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। सुबह उनका शव घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, दिनेश गुप्ता सीतापुर के केरजू धान खरीदी केंद्र में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। परिजनों ने बताया कि वह रात से मानसिक तनाव में थे। देर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच वह घर लौटे थे। इसके कुछ समय बाद उन्होंने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। सूत्रों के मुताबिक, पैसों के लेन-देन से जुड़ा मामला भी सामने आ रहा है, लेकिन इसकी पुलिस या प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....