ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

अंबुजा सीमेंट प्लांट में बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट का वायरल वीडियो; सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार!

बलौदाबाजार: (प्रांशु क्षत्रिय) सोशल मीडिया पर नाबालिग बच्चे के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। घटना अंबुजा अदानी सीमेंट संयंत्र, रवान से जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, 22 मार्च की रात व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें सिक्योरिटी गार्ड द्वारा एक नाबालिग बच्चे के साथ मारपीट की जा रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। प्रार्थी कार्तिक साहू, निवासी ग्राम रवान की शिकायत पर रात 9:30 बजे थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 256/2026 के तहत धारा 296, 351(2), 115(2) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज एक घंटे के भीतर आरोपी सिक्योरिटी गार्ड श्रीराम पाण्डेय (33 वर्ष) को हिरासत में ले लिया। आरोपी अंबुजा अदानी सीमेंट संयंत्र में कार्यरत था। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही वायरल वीडियो के आधार पर अन्य संलिप्त आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...