ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में 85 लाख रुपये का गबन उजागर, 6 आरोपी गिरफ्तार……

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक शाखा दुर्ग में करोड़ों के गबन का मामला सामने आया है। बैंक के संग्रह कर्मचारियों ने 240 ग्राहकों से जमा की गई करीब 85 लाख रुपये की लोन किस्त राशि बैंक में जमा नहीं कर अपने निजी उपयोग में खर्च कर दी। क्षेत्रीय प्रबंधक मोहित देशमुख की शिकायत पर थाना पुलगांव में धोखाधड़ी और गबन का अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों ने मई 2024 से जून 2025 के बीच कुल 84,98,940 रुपये का गबन किया है। ग्राहकों से पूछताछ में पता चला कि वे अपनी किस्तें जमा कर चुके थे, लेकिन रकम बैंक रिकॉर्ड में नहीं मिली। जांच में सामने आया कि 10 संग्रह कर्मचारी इस गबन में शामिल थे। इनमें से 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने पूछताछ में राशि का दुरुपयोग करना स्वीकार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

1. टीकाराम पाटले (35) निवासी लोरमी, मुंगेली

2. आकाश नायक (30) निवासी बसना, महासमुंद

3. ओमप्रकाश कोसरे (21) निवासी बजरंग नगर,

4. आर्या गोस्वामी (25) निवासी दल्लीराजहरा, बालोद

5. रेशमा वर्मा (25) निवासी आदित्य नगर, दुर्ग

6. अंकिता पासवान (22) निवासी कोसा नगर, सुपेला

पुलिस ने मामले में धारा 420, 409 और 120-बी के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत में प्रेम संबंध बना मौत की वजह; गला घोंटकर प्रेमी की हत्या..24 घंटे में महिला गिरफ्तार! SECL मुख्यालय के पांच कर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मानित कर सौंपे गए सभी भुगतान के चेक; सेवानिवृत्त... बिलासपुर जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, 3-4 डॉक्टर मिले नदारद..कलेक्टर ने फोन पर लगाई फटक... करियर गाइडेंस सेमिनार से विद्यार्थियों को मिली नई दिशा, क्विज प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा..पीएम श्र... रतनपुर में बकरियों के लिए पत्तियां तोड़ रहा था चरवाहा, 33 केवी हाईटेंशन लाइन ने छीन ली जिंदगी..लोहे ... कोटा; पुरानी रंजिश में किसान की बेरहमी से हत्या, दो युवकों ने डंडों से किया ताबड़तोड़ हमला..गांव में... बिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत; 827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड को लेकर गडकरी से मिले तोखन ... बिलासपुर में मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी; इलेक्ट्रिक चाक में उतरा करंट..कुम्हार की दर्दना... 50 लाख विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर, अब कुर्सी नहीं बचेगी; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग..बिला... बिलासपुर; हरिओम हॉस्पिटल पर मरीज की मौत के बाद शव रोकने का आरोप..अस्पताल प्रबंधन ने कहा- नियमों के त...