ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

चरित्र शंका में पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, आरोपी पति गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिमगा थाना क्षेत्र में पत्नी पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना घरेलू विवाद और चरित्र शंका के चलते हुई, जिसने एक गंभीर आपराधिक रूप ले लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस सहायता केन्द्र लिमतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 जनवरी 2026 को वह अपने माता-पिता के साथ पिकनिक जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान उसके पति ने उस पर चरित्र को लेकर आरोप लगाते हुए गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी ने मारपीट करने के बाद पत्नी पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगाने की कोशिश की। हालांकि पीड़िता किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 43/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3) और 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी रिषभ मसीह उर्फ बंटी (29 वर्ष), निवासी गणेशपुर, थाना सिमगा, ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर भी बताया जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...