BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; तिफरा उपकेंद्र में 40 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर शुरू, बिलासपुर को मिलेगी निर्बाध बिजली!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड ने बिलासपुर की बिजली व्यवस्था को मजबूत करते हुए तिफरा स्थित 132/33 केवी उपकेंद्र में 40 एमवीए क्षमता के नए पावर ट्रांसफार्मर का सफलतापूर्वक उर्जीकरण कर दिया है। करीब 4.3 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित इस ट्रांसफार्मर के शुरू होने से बिलासपुर शहर के साथ तिफरा और सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलेगी। पूर्व में एक ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण उपकेंद्र से तीन ट्रांसफार्मरों के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जा रही थी। नए ट्रांसफार्मर के चालू होने के बाद अब उपकेंद्र में चारों 40 एमवीए ट्रांसफार्मर पूरी क्षमता के साथ संचालित होंगे, जिससे बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय और सुचारु हो सकेगी। नए ट्रांसफार्मर का शुभारंभ कार्यपालक निदेशक (उपकेंद्र) कल्पना घाटे एवं कार्यपालक निदेशक बिलासपुर क्षेत्र, ए.के. अंबस्थ ने किया। इस अवसर पर कल्पना घाटे ने कहा कि नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की निर्बाध बिजली उपलब्ध होगी। कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....