BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कोटा हत्याकांड का खुलासा; पुरानी रंजिश में ली जान..6 आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम करगीखुर्द में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे का टँगिया और लकड़ी का फंटा भी जब्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक मोहन पाण्डेय और मुख्य आरोपी राजाराम साहू के बीच पूर्व में लकड़ी चोरी कर होलिका दहन में जलाने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट भी हुई थी। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से हत्या की साजिश रची। दिनांक 22 मार्च 2026 को जब मोहन पाण्डेय अपने घर पहुंचे, उसी समय आरोपी टँगिया, लाठी और डंडा लेकर वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से मोहन पाण्डेय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने शव को घसीटकर घर से आंगन में फेंक दिया। प्रत्यक्षदर्शी शरद कौशिक ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही कोटा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 मार्च को सभी 6 आरोपियों—राजाराम साहू, देवीप्रसाद साहू, प्रदीप साहू, आशा बाई साहू, वृंदा बाई साहू और चेतराम साहू—को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेश चौहान सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...