Raftaar News Cg

डायल 112 में फोन कर किया गाली-गलौज..? सीपत पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल….!

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) डायल 112 में फोन लगाकर दुर्व्यवहार कर गाली गलौज करने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीपत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जाँजी निवासी आरोपी राजकुमार मिरी पिता सुमन मिरी उम्र 35 वर्ष डायल 112 में फोन लगाकर दुर्व्यवहार कर गाली गलौज कर रहा था, जिसके मोबाइल नंबर को ट्रेस करने साइबर सेल भेजा गया। पुलिस आरोपी को नंबर के आधार पर ग्राम जाँजी से गिरफ्तार कर थाना लेकर गए, जहां भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया थाने में आकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया और थाना में उपस्थित लोगों को गाली-गलौज करने लगा। सीपत पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।

उक्त कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान:-

निरीक्षक हरिश्चंद्र टांडेकर, आरक्षक शरद साहू, ज्ञानेश्वर यादव, धर्मेंद्र कश्यप।

 

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत वन विभाग के सरकारी दफ्तर में जाम छलकने का वीडियो वायरल; डिप्टी रेंजर चिकन-मटन बनाते दिखे..10-15... मटियारी में लगा स्वास्थ्य शिविर..200 से ज्यादा ग्रामीणों की हुई जांच; मुफ्त एक्स-रे से लेकर दवाइयों ... बिलासपुर में कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला..एंजियोप्लास्टी के बाद मौत; अस्पताल में हंगामा..डॉ... बिलासपुर में बेजुबान पर कार का कहर; सड़क पर बैठी गाय को कुचला, CCTV में कैद हुई बेरहमी..FIR दर्ज! सीपत; घर में घुसा चोर, सामना होते ही गृहस्वामी का सिर रॉड से फोड़ा..वारदात के बाद फरार, गांव में दहश... सीपत में जंगल की रखवाली या कागजों में पहरेदारी? बीट गार्ड के निवास के पास ही कट गए 7 सागौन के पेड़..... सिम्स में भर्ती युवक शाम को घर भागा, सुबह बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल..डॉक्टरों ने मृत घोषित किया... वोटर लिस्ट में 24.99 लाख नाम कम होने पर सियासत गरमाई : मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर उठाए स... मुंगेली में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर बड़ा फैसला : म्यूल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले आरोपी को 3 स... कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14...