BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; ट्रेन हादसा डेढ़ साल के मासूम ने खो दिया पूरा परिवार, रेलवे अधिकारी आगे आए गोद लेने की पेशकश……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में दर्दनाक ट्रेन हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। उसी हादसे में डेढ़ साल का मासूम ऋषि यादव अपनी मां, पिता और नानी, तीनों को खो बैठा। छोटा-सा यह बच्चा इस समय अपोलो अस्पताल में भर्ती है और ज़िंदगी की जंग लड़ रहा है। उसकी मासूम हालत देखकर हर किसी की आंखें नम हो जा रही हैं। परिवार में अब ऋषि के साथ सिर्फ उसकी दादी और बुआ ही बची हैं। दादी की उम्र अधिक है और बुआ अविवाहित हैं, ऐसे में परिवार लगातार सदमे में है और बच्चे के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई थी। इसी बीच इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए बिलासपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह आगे आए। वे अपनी पत्नी और बच्चे के साथ अपोलो अस्पताल पहुंचे और ऋषि से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों और परिजनों से बच्चे की हालत के बारे में विस्तार से जानकारी ली और कहा कि अगर कानूनी प्रक्रिया अनुमति देती है, तो वे मासूम ऋषि को गोद लेकर उसका भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं। रेलवे अधिकारी की यह पहल पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन रही है। उनके इस कदम ने न केवल एक अनाथ बच्चे की जिंदगी में उम्मीद जगाई है, बल्कि यह भी साबित किया है कि आज भी इंसानियत जिंदा है और किसी का दर्द देखकर मदद के हाथ आगे बढ़ते हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...