ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

लैलूंगा में अवैध पोस्ता खेती पर बड़ी कार्रवाई; खेत में उगाई जा रही अफीम की फसल नष्ट, 2 आरोपी गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम नवीन घाटगांव में अवैध पोस्ता (अफीम) की खेती का बड़ा मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान खेत में पोस्ता के पौधे पाए गए, जिसके बाद पूरी फसल को उखाड़कर नष्ट कर दिया गया। मौके से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साधराम नागवंशी (60 वर्ष) और अभिमन्यु नागवंशी (20 वर्ष) के रूप में हुई है, दोनों ग्राम नवीन घाटगांव के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही इस अवैध खेती के स्रोत, उद्देश्य और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जांच जारी है। क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...