ChhattisgarhRaftaar News Cg

पुलिस थाने में युवक ने पिया अज्ञात द्रव, हालत बिगड़ी..इलाज से करता रहा इनकार, बिलासपुर रेफर!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) कोतवाली थाना परिसर में गुरुवार रात एक युवक द्वारा अज्ञात द्रव पीने का मामला सामने आया है। घटना के बाद युवक की हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाज कराने से इनकार कर दिया। बाद में परिजनों के पहुंचने पर उसे बिलासपुर रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार 16 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:30 बजे गोपाल शर्मा निवासी जांजगीर शराब के नशे की हालत में कोतवाली थाना पहुंचा और कुछ देर बाद थाना प्रभारी के नाम से गाली-गलौज करने लगा। मौजूद पुलिस स्टाफ द्वारा समझाने के बावजूद वह विवाद करता रहा। इसी दौरान वह हवालात में घुस गया और अपने साथ लाई प्लास्टिक बोतल में मौजूद अज्ञात द्रव पी लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह फर्श पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिस स्टाफ ने तुरंत उसे उठाकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसने इलाज कराने से मना करते हुए हंगामा किया। घटना की सूचना उसकी पत्नी और बेटे को दी गई। बाद में बेटे के पहुंचने पर युवक को आगे के उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया। पुलिस के मुताबिक पूरी घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार!