ChhattisgarhRaftaar News Cg

बालोद में भीषण सड़क हादसा: महिलाओं से भरी पिकअप पलटी, 2 की मौत…18 घायल!

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 2 मासूम बच्चों समेत 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मनचुवा थाना क्षेत्र के भंवरमरा गांव के पास हुआ, जहां महिलाओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के अनुसार, गोटाटोला थाना क्षेत्र के पददेटोला गांव से महिलाएं और बच्चे खड़बत्तर गांव में आयोजित छट्ठी (नामकरण) कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद सभी लोग पिकअप वाहन से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान भंवरमरा के पास वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और पिकअप पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही मानबाई (65) की मौत हो गई, जबकि नंदनी बाई (40) ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। वाहन में कुल 20 लोग सवार थे, जिनमें से 18 घायल हो गए हैं। घायलों में ड्राइवर और 2 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर राजनांदगांव रेफर किया गया है। कई की हालत अब भी नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
झलमला में गौवंशों की मौत पर गरमाया मामला; चारा-पानी के अभाव का आरोप, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग... सीपत; लुतरा उर्स को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार..30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारी वाहनों की NO-ENTRY, रूट... लुतरा शरीफ में गूंजा अजीमुशान जलसा-ए-तकरीर; शाही संदल-चादर में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम..किछौछा शरी... 17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द