ChhattisgarhRaftaar News Cg

दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर, चालक की मौत……

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) खरसिया थाना क्षेत्र के रानीसागर के पास गुरुवार रात दो ट्रेलरों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। रात करीब 9:30 बजे चौढ़ा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर सामने से आ रहे दूसरे ट्रेलर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में ट्रेलर चालक मोदेश मिस्त्री (31 वर्ष), निवासी औरंगाबाद, बिहार केबिन में फंस गया और गंभीर चोटों के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 और खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची। केबिन बुरी तरह पिचक जाने के कारण चालक के शव को JCB की मदद से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल, खरसिया भेज दिया। पुलिस के अनुसार, हादसे से कुछ समय पहले चालक द्वारा ग्राम देहजरी रोड पर एक पैदल ग्रामीण को टक्कर मारने की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान.... सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ...