BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

भाजपा का ‘दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’; दो दिवसीय कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को मिला सशक्त मार्गदर्शन!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के तहत दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। शहर के भाजपा जिला कार्यालय, स्व. लखीराम ऑडिटोरियम एवं गजानंद परिसर (पारिजात कॉलोनी) में पूर्वी, उत्तरी, दक्षिणी व रेलवे मंडलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को सात प्रमुख विषयों—वैचारिक अधिष्ठान, बूथ प्रबंधन, कार्यविस्तार, इतिहास एवं विकास, सोशल मीडिया-एआई-नमो ऐप, कार्यपद्धति तथा सरकार की उपलब्धियों—पर मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं एवं अनुभवी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और कार्यशैली से अवगत कराया। बिलासपुर विधायक व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भाजपा को विचारधारा आधारित दल बताते हुए “राष्ट्र प्रथम, पार्टी नेक्स्ट, स्वयं अंतिम” की भावना पर जोर दिया। वहीं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने संगठन की मजबूत कार्यपद्धति और अनुशासन को सफलता का आधार बताया। भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय ने आधुनिक समय में सोशल मीडिया और एआई के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनने का आह्वान किया कार्यशाला में प्रफुल्ल शर्मा, दीपक सिंह, मोहित जायसवाल, अजीत सिंह भोगल, सोमेश तिवारी, प्रदीप कौशिक, पूजा विधानी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्षों व पदाधिकारियों ने किया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...