BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! होली खेलने निकले युवक की खेत में औंधे मुंह पड़ी मिली लाश, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी..पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा, पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम हिर्री में शनिवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राहुल कुर्रे उम्र 25 वर्ष पिता हरप्रसाद कुर्रे के रूप में हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार राहुल कुर्रे शुक्रवार दोपहर होली खेलने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।

शनिवार सुबह सेमहर पारा गांव के पास, खेत में उसकी लाश औंधे मुंह पड़ी मिली। ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। परिजनों ने राहुल की हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि युवक के माता-पिता बाहर काम करने गए हैं और वह गांव में अपने दादा-दादी के साथ रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...