BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा का बिलासपुर में भव्य स्वागत; कार्यकर्ताओं ने उमंग के साथ किया अभिनंदन!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के प्रथम बिलासपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और पूरे जोश के साथ उनका अभिनंदन किया। स्वागत से अभिभूत सांसद  वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि बिलासपुर भाजपा परिवार द्वारा मिले स्नेह और सम्मान से वह अत्यंत भावुक हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों के आशीर्वाद और युवा कार्यकर्ताओं के उत्साह ने उन्हें नई ऊर्जा प्रदान की है, जिससे वह पार्टी संगठन, प्रदेश और देश के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर सकेंगी। उन्होंने विशेष रूप से महिला कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नवरात्रि के पावन अवसर पर बिलासपुर की माँ महामाया की धरती पर पहुंचना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्वों का वह पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगी और क्षेत्र के विकास व जनहित के मुद्दों को राज्यसभा में मजबूती से उठाएंगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी  वर्मा को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय, जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, महापौर पूजा विधानी, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, जिला महामंत्री सोमेश तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...