ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 650 किलो गांजा और नशीली दवाओं का किया नष्टीकरण…..

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नशे के खिलाफ जिले में कड़ी कार्रवाई करते हुए जशपुर पुलिस ने 25 एनडीपीएस मामलों में जब्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया। इस कार्रवाई के तहत 650 किलो अवैध गांजा, 228 नग नशीली कफ सिरप और 551 नग प्रतिबंधित कैप्सूल को सूरजपुर जिले स्थित इंदिरा पावर जेन प्राइवेट लिमिटेड, नयनपुर, गिरवरगंज की भट्टी में जलाकर नष्ट किया गया। जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने की, वहीं सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, जिला आबकारी अधिकारी महिमा पट्टावी और पर्यावरण संरक्षण अधिकारी भी इस प्रक्रिया में मौजूद रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नष्टीकरण के दौरान सभी कानूनी प्रावधानों और दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया गया। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरे नष्टीकरण की फोटो और वीडियोग्राफी भी की गई। अधिकारियों ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य नशे के खिलाफ सख्त संदेश देना और अवैध मादक पदार्थों की कड़ी निगरानी सुनिश्चित करना है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...