BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; कोटा-लोरमी-पंडरिया सड़क के लिए 84.89 करोड़ स्वीकृत, 11 किमी मार्ग का होगा उन्नयन!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राज्य शासन ने मुंगेली जिले के महत्वपूर्ण कोटा-लोरमी-पंडरिया राज्य मार्ग के उन्नयन के लिए 84 करोड़ 89 लाख 35 हजार रुपये की बड़ी राशि स्वीकृत की है। इस राशि से केंद्रीय सड़क निधि (CRIF) योजना के तहत 11 किलोमीटर सड़क का मजबूतीकरण एवं उन्नयन किया जाएगा, साथ ही आवश्यक पुल-पुलियों का निर्माण भी किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद मंत्रालय से प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। स्पष्ट किया गया है कि कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को निर्देशित किया है कि निविदा प्रक्रिया तय समय-सीमा में पूरी की जाए और निर्माण कार्य में मितव्ययिता बरती जाए। साथ ही निर्माण एजेंसी को अनुबंधित समय के भीतर कार्य पूरा करना सुनिश्चित करने को कहा गया है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि बिना ठोस कारण के कार्य की समय-सीमा में वृद्धि नहीं की जाएगी। केवल अपरिहार्य परिस्थितियों में ही सक्षम अधिकारी की अनुमति से समय बढ़ाया जा सकेगा। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...