अभियान निजात….! सीपत पुलिस ने की अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही….! दो आरोपियों के कब्जे से 67 लीटर महुआ शराब जब्त….?


सीपत:- (दीपक मरावी/यशवंत साहू) बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को अवैध नशा से मुक्त करने हेतु जिले के सभी थानों में निजात अभियान के तहत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में सीपत थाना क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा बिक्री करने वालों की धरपकड़ हेतु मुखबीर तैनात किया गया है।

इसी बीच सोमवार को मुखबीर के जरिये सीपत पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम धौराकोना से एक मोटर सायकिल में काला रंग के जेरीकेन में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने के लिये जा रहे हैं, सूचना मिलते ही सीपत पुलिस द्वारा उक्त सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक सी.डी. लहरे को अवगत कराया गया। जिनके मार्गदर्शन में सीपत थाना प्रभारी हरीशचंद्र टाण्डेकर द्वारा टीम तैयार कर मुखबीर के बताये अनुसार ग्राम धौराकोना में रेड कार्यवाही किया गया। जहाँ आरोपी रमेश कुमार यादव के कब्जे से काला रंग की 35 लीटर क्षमता वाली जेरीकेन में भरा करीबन 35 लीटर कच्ची महुआ शराब व एक मोटर सायकिल वही आरोपी लतेलू राम केवट के कब्जे से हरा रंग की 35 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जेरिकेन में करीबन 32 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर आरोपीयों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया।
आरोपी:-
1. रमेश कुमार यादव पिता समारू यादव उम्र 32 वर्ष निवासी पनोरापारा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा।
2. लतेलू राम केवट पिता स्व. दयाराम उम्र 47 वर्ष निवासी पनोरापारा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा।
उक्त कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान:-
थाना प्रभारी सीपत हरीशचंद्र टाण्डेकर, सउनि. युगल शर्मा, प्रधान आरक्षक उमाशंकर राठौर, बृजमोहन कश्यप, सैय्यद अकबर अली, आरक्षक चंद्रप्रकाश भारद्वाज, धीरज कश्यप।


