BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, लाखों का नुकसान….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुकान का शटर तोड़ते हुए अंदर घुस गई। हादसे में दुकान के शटर, काउंटर, डिस्प्ले रैक और केबल सहित कई सामान टूटकर बिखर गए। दुकानदार ने लगभग 2.5 से 3 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया है। यह घटना नेताजी राजीव गांधी चौक–जरहाभाठा स्थित पराफ्लेक्स वायर एंड केबल की एजेंसी में हुई। दुकान संचालक पार्थ प्रकाश गुप्ता रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी कि दुकान का शटर टूटा है। दुकान पहुंचने पर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखा, जिसमें तड़के 3 बजे तेज रफ्तार कार फुटपाथ से उछलकर सीधे दुकान में घुसती दिखी। हादसे के बाद कार सवार युवक बाहर निकले और तुरंत गाड़ी को बैक कर मौके से फरार हो गए। दुकानदार ने बताया कि हादसे में शटर, रैक, काउंटर और वायर का भारी नुकसान हुआ है। मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस से की गई है। सिविल लाइन टीआई एसआर साहू ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की पहचान कर ली गई है और ड्राइवर की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....