ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़; 15 टन अवैध लकड़ी जब्त..3 आरोपी गिरफ्तार!

सूरजपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सूरजपुर जिले में लकड़ी तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल के फर्जी आदेश और हस्ताक्षर का उपयोग कर अवैध परिवहन किया जा रहा था। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने ट्रक से 15 टन अवैध लकड़ी जब्त की है। जांच में सामने आया कि तस्करों ने एसडीएम के कूटरचित हस्ताक्षर और नकली अनुमति पत्र तैयार कर पेड़ों की कटाई और परिवहन का फर्जी अधिकार पत्र बना रखा था। इन्हीं जाली दस्तावेजों के आधार पर कसकेला से रायपुर स्थित एक प्लाइवुड फैक्ट्री की ओर यह लकड़ी ले जाई जा रही थी। चेकिंग के दौरान दस्तावेज संदिग्ध पाए जाने पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर केस दर्ज किया है। पूरे मामले की जांच जारी है और फर्जी अनुमति पत्र कैसे तैयार हुआ, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...