ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

ट्रेलर चालक से लूटपाट: सुबह कियोस्क से निकलवाए रुपए; रात में ट्रेलर रोककर लूट, आरोपी गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) खरसिया थाना क्षेत्र में ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूट की रकम में से शेष राशि बरामद की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित मिथुन कुमार यादव (25 वर्ष), निवासी जिला गया (बिहार), 27 फरवरी की रात अडानी माइंस तमनार से कोयला लेकर रॉबर्टसन की ओर जा रहा था। इसी दौरान रात करीब 2:30 बजे एक युवक ने मोटरसाइकिल से उसका रास्ता रोककर उसे ट्रेलर से नीचे खींच लिया और मारपीट कर ₹10,000 लूट लिए। इसके बाद आरोपी चालक को अपने साथ ले गया और सड़क किनारे एक बाड़ी में रातभर बंधक बनाकर रखा। अगली सुबह आरोपी उसे ग्राम चपले ले गया, जहां कियोस्क शाखा से पैसे निकलवाने के लिए धमकाया। भय के कारण चालक ने ₹32,000 निकालकर आरोपी को दे दिए। इसी बीच पीड़ित ने वाहन मालिक को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित द्वारा 21 मार्च को थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के गांव बड़े डूमरपाली में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी सोमनाथ डनसेना उर्फ मालिकराम (27 वर्ष) ने अपराध स्वीकार किया। उसके पास से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूट की रकम में से ₹3200 बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि आदतन बदमाशों पर पुलिस की कड़ी नजर है और लूटपाट जैसे गंभीर अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...