ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

फर्जी वकील बनकर महिला से 5 लाख की ठगी, आरोपी महिला गिरफ्तार….

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) फर्जी वकील बनकर जमीन के बंदोबस्त त्रुटि सुधार कराने का झांसा देकर एक महिला से 5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने आरोपी महिला प्रभा साहू को रायपुर से गिरफ्तार किया है। नेहरू नगर निवासी तृप्ति यादव ने शिकायत में बताया कि उनके पिता के नाम पर कातुलबोर्ड में आवासीय भूमि है, जिसमें बंदोबस्त त्रुटि सुधार कराना था। इस दौरान प्रभा साहू ने खुद को अधिवक्ता बताकर आसानी से काम कराने का भरोसा दिलाया और उनसे 2 लाख रुपये नकद व 3 लाख 38 हजार रुपये ऑनलाइन वसूल लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 319(2) और 318(2) के तहत अपराध दर्ज किया। 31 वर्षीय प्रभा साहू धमतरी जिले के भखारा की रहने वाली है और रायपुर के गोल्फ ग्रीन सेजबहार इलाके में किराए के मकान में रह रही थी। जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला ने इसी तरह कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। पुलिस ने उसके पास से एक कार, एक मोबाइल और 1 लाख 96 हजार रुपये के सोने–चांदी के बिल जब्त किए हैं। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...