ChhattisgarhRaftaar News Cg

9 महीने की बच्ची ने करैत को काटा, सांप की मौके पर ही मौत…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जगदलपुर जिले के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम कोयेनार में 9 महीने की मासूम ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। मानवी कश्यप नाम की इस बच्ची ने खेलते-खेलते जहरीले करैत सांप को अपने छोटे-छोटे दांतों से चबा डाला, जिससे सांप की मौके पर ही मौत हो गई। घटना 13 अगस्त की है। उस वक्त बच्ची की मां दीपिका घर पर थीं, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण बिस्तर पर आराम कर रही थीं। परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम कर रहे थे। मानवी कमरे में खेल रही थी, तभी दरवाजे के पीछे से एक जहरीला करैत चुपचाप अंदर आ गया। बच्ची ने उसे खिलौना समझकर पकड़ लिया और खेलते-खेलते दांत गड़ा दिए। कुछ ही पलों में सांप ने दम तोड़ दिया। मां ने जब यह नजारा देखा तो घबरा गईं और तुरंत परिजनों को बुलाया। बच्ची को फौरन मेकाज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे 24 घंटे निगरानी में रखा। राहत की बात यह रही कि सांप के काटने का कोई असर नहीं हुआ, क्योंकि वह खुद काटने से पहले ही मर चुका था। अगले दिन बच्ची को पूरी तरह स्वस्थ पाकर छुट्टी दे दी गई।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी!