ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

अवैध गैस सिलेंडर भंडारण का खुलासा; DCP नार्थ की टीम की दबिश..युवक गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) DCP नार्थ जोन के निर्देश पर चल रहे अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान के तहत खमतराई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बंजारी मंदिर के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर स्टॉक करने की सूचना मिली थी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपी संजय साव (उम्र 30 वर्ष) निवासी ट्रांसपोर्ट नगर रावाभाठा को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से 16 नग इंडियन घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 64,000 रुपये है। सिलेंडरों के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। खमतराई थाना पुलिस ने मामले में इस्तगासा क्रमांक 03/26, धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है। साथ ही बरामद सिलेंडरों की जानकारी खाद्य विभाग को भी भेजी जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...